अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ की भव्य शुरुआत

By Ten News One Desk

Published on:

31 Views

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ की भव्य शुरुआत

टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़,
लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में आज राजधानी लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से विशेष रूप से हिस्सा लिया और कॉन्क्लेव की कामयाबी की शुभकामनाएं दीं।

यह फार्मा कॉन्क्लेव वैश्विक निवेशकों, फार्मा उद्योग के अग्रणी उद्यमियों, विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं का महत्वपूर्ण महासंगम रहा, जिसमें औषधि निर्माण, चिकित्सा उपकरण तथा संबद्ध क्षेत्रों में निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को और अधिक गति देने पर जोर दिया गया।

इसके अंतर्गत प्रदेश में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए कई MoUs (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संदेशों में उत्तर प्रदेश को फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब के रूप में स्थापित करने, हेल्थकेयर इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने तथा आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की महत्वाकांक्षाएँ शामिल रहीं।

इस पहल से राज्य में निवेश के नए अवसर खुलने, रोजगार के नए द्वार खुलने तथा फार्मा क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!