38 Views
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी थ्रीव्हीलर में लगी आग, वाहन जलकर क्षतिग्रस्त

पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, कारण स्पष्ट नहीं
टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बतलैय्या के सामने बीती रात एक सीएनजी थ्रीव्हीलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक थ्रीव्हीलर बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस वाहन चालक और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।