• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में कांग्रेसियों ने जनहित की उठाई आवाज, चेयरमैन से की दो प्रमुख मांगें

ByTen News One Desk

Jul 30, 2025
264 Views

तिलहर में कांग्रेसियों ने जनहित की उठाई आवाज, चेयरमैन से की दो प्रमुख मांगें



टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)।


तिलहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन की समस्याओं को लेकर चेयरमैन साहिबा से मुलाकात की और दो प्रमुख मुद्दों पर तत्काल कार्यवाही की मांग रखी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिरियागंज चौराहा (रेहान चौक), एक्सिस बैंक के सामने स्थित खैरपुर स्टैंड पर भारी भीड़भाड़ रहती है। इस क्षेत्र में खैरपुर, जैतीपुर, कस्बे व आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में आते हैं, लेकिन वहां पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र में न तो कोई नल है और न ही शीतल पेयजल (वाटर फ्रीजर) की सुविधा है। इस कारण राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कांग्रेसजनों ने मांग की कि इस स्थान पर तत्काल एक वाटर फ्रीजर मशीन लगवाई जाए, जिससे जनता को राहत मिल सके।

इसके साथ ही दूसरी बड़ी मांग अंबेडकर पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह पार्क नशेड़ियों का अड्डा बन गया है, जिससे आमजन खासकर महिलाएं व बच्चे वहां जाने से कतराते हैं। उन्होंने पार्क में प्रॉपर लाइटिंग व नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

चेयरमैन साहिबा ने दोनों मांगों को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही दोनों समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान मौजूद प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रोफेसर डॉ. जाने आलम खान, मो. दानिश शेख, अफजाल हुसैन खान, सैय्यद अनस अहमद, बाबर बेग, मो. इरशाद, अब्दुल अदीब, इंतियाज खान उर्फ अक्कू, साहिल रज़ा, फरहान रज़ा, शमशुद्दीन खान (गुड्डू), मो. वाहेद, इमरान सिद्दीकी, अनिल सक्सेना, संतोष सैनी, सुरज कनौजिया, रईस खान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!