• Mon. Sep 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जैतीपुर पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Aug 17, 2026
60 Views

जैतीपुर पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! १७ अगस्त २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी और लूट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त चंदन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कांवड़ ड्यूटी के दौरान मरूआझाला पुलिया के पास संदिग्ध बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चंदन के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी शिवम अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी जैतीपुर भेजा। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, बिना नंबर की बाइक, मोबाइल और 2,040 रुपये बरामद हुए। लखीमपुर खीरी में हुई लूट से संबंधित पायल और मोबाइल भी बरामद किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!