• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंबेडकर जयंती पर बंगशान में भव्य आयोजन, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता रहे मुख्य अतिथि

ByTen News One Desk

Apr 15, 2026
12 Views

अंबेडकर जयंती पर बंगशान में भव्य आयोजन, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता रहे मुख्य अतिथि


टेन न्यूज़ !! १५ अप्रैल २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । कटरा नगर के मोहल्ला बंगशान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर आयोजकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने युवाओं से बाबा साहेब के विचारों को अपनाने तथा शिक्षा के महत्व को समझने की अपील की।

इस अवसर पर पिंकू कुमार, रतन वाल्मीकि, रवि जाटव, अनुज जाटव, रिंकू जाटव, उपाध्यक्ष पप्पू सागर (131 विधानसभा कटरा), मोनू जाटव, देश दीपक जाटव, दीप जाटव, अरविन्द कठेरिया, मानू जाटव, रोहित राठौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवाओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!