• Tue. Jun 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर गाइडलाइन जारी करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jun 23, 2026
9 Views

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर गाइडलाइन जारी करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! २३ जून २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन, जनपद कन्नौज के जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रकांत यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कन्नौज को सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए ग्राम प्रधानों के अधिकारों एवं दायित्वों को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने की मांग की गई है।

संगठन का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई से ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है, लेकिन अब तक उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों को लेकर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इसके चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि शासन स्तर से शीघ्र गाइडलाइन जारी न होने के कारण ग्रामीण विकास कार्यों की गति धीमी पड़ रही है। ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए प्रशासकों के अधिकार एवं कर्तव्यों संबंधी स्पष्ट आदेश जल्द जारी किए जाएं।

जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रकांत यादव ने कहा कि जब तक प्रशासकों की भूमिका स्पष्ट नहीं होगी, तब तक ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के सुचारू संचालन में कठिनाइयां बनी रहेंगी। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गांवों के विकास को गति देने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

टेन न्यूज़ कन्नौज के लिए प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!