• Sat. May 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की मांग, सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Sep 9, 2025
234 Views

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की मांग, सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन



टेन न्यूज़ !! ०९ सितम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज। कटरी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए पूर्व विधायक अनिल दोहरे की पुत्री व युवा सपा नेता यश दोहरे के नेतृत्व में सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा।

सपाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान नेम सिंह यादव, ओम जी तिवारी, श्यामू पाल, हारुन, बीपी सिंह, सोनू सिंह, सुधीर कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!