अरावली की गोद में बैठकर टीकाराम जूली का हमला, 27 दिसंबर को अलवर में जनजागरण अभियान पुवायां तहसील क्षेत्र में लेखपाल संघ शाहजहांपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड से राहत पाकर बुजुर्गो के खिले चेहरे भारतीय कृषक दल द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील तिलहर परिसर में चल रहा गांधीवादी शांतिपूर्ण सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी वॉइस ऑफ़ कन्नौज 90.4 मेगा हर्ट्ज़ के ख़ास मुलाक़ात कार्यक्रम में शामिल हुए ज़िलाधिकारी आशुतोष मोहन कन्नौज में भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा
---Advertisement---

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के सभापति निर्वाचित

By Ten News One Desk

Published on:

178 Views

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के सभापति निर्वाचित

टेन न्यूज़ !! २७ जुलाई २०२५ !! डेस्क न्यूज़

लखनऊ। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश प्रबंधन समिति के चुनाव में राज्य के उप मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक को सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। यह चुनाव 26 जुलाई को लखनऊ स्थित रेड क्रॉस भवन में महामहिम राज्यपाल द्वारा नामित प्रशासनिक चुनाव अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जौनपुर के अरुण सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन के बाद सभापति बृजेश पाठक ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे जिला स्तर पर भ्रमण के दौरान स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी की समीक्षा स्वयं करेंगे और रेड क्रॉस के उपदेशों को गति देने के लिए सफल प्रयास करेंगे।

बैठक में शाहजहांपुर जिले के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने सभापति को बधाई देते हुए जनपद स्तर पर प्रस्तावित रेड क्रॉस रक्तदान भवन के शिलान्यास का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार किया गया। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे—

  1. जिला स्तर पर भ्रूण हत्या रोकने के लिए गठित पी.सी.पी.एन.डी.टी समिति में रेड क्रॉस का प्रतिनिधित्व।

  2. स्वास्थ्य से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सफलता हेतु जिला स्वास्थ्य समिति में रेड क्रॉस का प्रतिनिधित्व।

  3. रेड क्रॉस के फंड का उपयोग केवल रेड क्रॉस के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हो, न कि सरकारी अनुदान की तरह।

सभापति ने इन बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment