उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने स्व. राम अरुण जी की सप्तम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

By Ten News One Desk

Published on:

88 Views

उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने स्व. राम अरुण जी की सप्तम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

₹65 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

टेन न्यूज़ !! १० अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज

कन्नौज जनपद मे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के स्वर्गीय पिताजी श्री राम अरुण जी की सप्तम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम नॉर्थ स्टार स्कूल, खैरनगर में संपन्न हुआ।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. राम अरुण जी ने अपने जीवन में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर पुलिस विभाग में एक आदर्श की स्थापना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार उनके आदर्शों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पाठक ने ₹65 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का शिलान्यास किया तथा 5 टीबी रोगियों को पोषण पोटली और 10 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि पिताजी की पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्व. राम अरुण जी ने पुलिस सेवा में रहते हुए 7 पुस्तकें लिखीं और एक आत्मकथा प्रकाशित की।

कार्यक्रम में विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरनगर का उद्घाटन किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment