• Fri. Jun 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा दिव्यांग, गरीब सुनील कुमार त्रिपाठी को अभी तक नहीं मिला सरकारी आवास

ByTen News One Desk

Mar 30, 2025
332 Views

कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा दिव्यांग, गरीब सुनील कुमार त्रिपाठी को अभी तक नहीं मिला सरकारी आवास



टेन न्यूज़ !! ३० मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा दिव्यांग पीड़ित सुनील कुमार त्रिपाठी को अभी तक नहीं मिला सरकारी आवास न मिलने से मायूस

कन्नौज। गरीबोंऔर दिव्यांग जनों के लिए चलाई जा रही आवास योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार तत्पर दिखाई देती है वहीं कुछ जिम्मेदारों की गैर जिम्मेदाराना नीति के चलते आज भीपात्र आवास योजना से वंचित दिखाई दे रहे हैं जिन्हें आज तक आवास मोहैया नहीं कराया गया इतना ही नहीं

जनपद कन्नौज में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ-साथ देवी आपदा एवं दिव्यांग जनों को आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है राज्य सरकार योजनाएं चलाने के बावजूद उमर्दा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिमुखा में असहाय विकलांग सुनील त्रिपाठी पुत्र रामचंद्र त्रिपाठी द्वारा जनपद के संबंधित अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर दिव्यांग कोटे से आवास के लिए आवेदन किया गया जिसे आज भी आवास नहीं दिया गया है

जबकि पीड़ित 51% शारीरिक रूप से दिव्यांग है बताते चले कि पीड़ित सुनील त्रिपाठी का पूरा मकान मिट्टी का बना हुआ है जो कभी भी भीषण बरसात के चलते जमीन दोज हो सकता है कई बार संबंधितों के चक्कर काटने के बाद आज भीअसहाय दिव्यांग सरकारी आवास के लिए राह देख रहा है

अब देखने वाली बात यह होगी टुडे इवेंट्स न्यूज़ समाचार प्रकाशन पर क्या प्रशासन इस दिव्यांगजन को आवास मुहैया करा पाएगी या नहीं यह एक सवाल प्रशासन के लिए खड़ा दिखाई पड़ रहा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!