• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहंदी घाट जायजा लिया

ByTen News One Desk

Aug 4, 2025
418 Views

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहंदी घाट जायजा लिया



टेन न्यूज़ !! ०४ अगस्त २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहंदी घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान, सुरक्षा, रूट डायवर्जन, पार्किंग की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की। घाट पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर कैमरों की कार्यक्षमता जाँची गई।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल, फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है। साथ ही, खोया-पाया केंद्र स्थापित कर क्षेत्र को सेक्टरों में बांटते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों के लिए मेडिकल सुविधाएं, ठहरने की व्यवस्था और सुचारु यातायात की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन रूटों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!