• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियाद, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Jan 11, 2026
51 Views

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियाद, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! ११ जनवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
थाना तिर्वा परिसर में आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का शत-प्रतिशत निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो।

वहीं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना समाधान दिवस में तैनात पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायतों को हल्के में लेने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों के चेहरे पर संतोष दिखाई दिया। प्रशासन की इस पहल से जनता में विश्वास बढ़ा है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनकी समस्याओं का जल्द और न्यायपूर्ण समाधान होगा।

न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!