• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने आगामी पर्व छठपूजा को लेकर लोधीपुल स्थित घाट का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Nov 1, 2024
342 Views

 जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने आगामी पर्व छठपूजा को लेकर लोधीपुल स्थित घाट का निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! ०१ नबंवर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने आगामी पर्व छठपूजा को लेकर लोधीपुल स्थित घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माह की आगामी तारीख 7 व 8 को छठपूजा का त्यौहार है। जिसमें जनपद के घाटों पर स्नान व पूजा सहित संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि घाटों पर लोग पूजा के लिए आयेंगे सरकार की मंशा के अनुसार उन्हें स्नान करने में, पूजा तथा अन्य कार्यक्रमों में कोई असुविधा न हो इसके लिए तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि घाटों पर साफ सफाई, सुरक्षा, चेंज रूम के प्रबंध सहित अन्य नगर निगम द्वारा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को समय से पूर्व ही पूरी तैयारियां करके देंगे।

जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए की घाट पर साफ सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा की दृष्टिगत आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने नगर निगम को सभी कार्य समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!