• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरिशंकरी पौधों का वृक्षारोपण कर  पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया

ByTen News One Desk

Jul 23, 2025
201 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरिशंकरी पौधों का वृक्षारोपण कर  पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया



टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरिशंकरी पौधों का वृक्षारोपण कर  पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हरिशंकर पौधे (पीपल, बरगद एवं पकड़) का वृक्षारोपण किया।

उन्होने कहा कि पौधे हमें शुद्ध हवा पानी देते है तथा पर्यावरण, जल संरक्षण के लिये भी महत्वपूर्ण है इसलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये व पौधो का संरक्षण भी करना चाहिये। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि इस वर्षा काल में एक व्यक्ति-एक पेड़ मां के नाम से अवश्य लगाये।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पड़ रही भीषण गर्मी से हम सभी को सचेत व सीख लेना चाहिए कि मानव जीवन के अनुकूल वातावरण विकास हेतु धरती की हरियाली बहुत जरूरी है। पेड़ पौधे व हरियाली ही धरती का श्रृंगार है। उन्होंने कहा कि जीवन का एक ही सहारा, पर्यावरण हम सबको प्यारा तथा पर्यावरण है। पेड़ हम सबकी जान-इसलिए रखों इसका ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!