• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

ByTen News One Desk

Feb 28, 2024
273 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं



सभी परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी करने हेतु कंट्रोल रूम प्रभारी को दिए निर्देश


सुचितापूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने हेतु दिए निर्देश



टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज व इस्लामिया इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भ्रमण कर उन्होंने कक्षवार व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का भी गहनतापूर्ण निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी कैमरे निरंतर संचालित रहे तथा जनपद एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से निरंतर कनेक्ट रहे।

जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी को कडे़ निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहें यह सुनिश्चित किया जाए। कनेक्टिविटी में बाधा आने पर तत्काल संबंधित परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के संज्ञान में लाते हुए तत्काल प्रभाव से कैमरों का संचालन ठीक कराया जाए।

उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!