• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण कारागार जिला जेल का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

May 31, 2024
270 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण कारागार जिला जेल का निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! ३१ मई २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


निरीक्षण के दौरान कारागार के सभी अहातों की बैरकों में निरूद्व बंदियो (पुरूष व महिला) से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में पूछतॉछ की गयी, बैरकों की तलाशी करायी गयी, तलाशी के दौरान कोई निषिद्व वस्तु नहीं पायी गयी।
जिलाधिकारी द्वारा बंदियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में, भोजन, पानी, रहने, दिनध्रात्रि शौचालय, गर्मी के मौसम को देखते हुये पंखों की क्रियाशीलता/ अक्रियाशीलता, मिट्टी के घड़े, वाटर कूलरों से ठण्डे पानी की आपूर्ति के सम्बन्ध में एवं किसी के द्वारा उत्पीड़न आदि किये जाने, वकील न मिलने, मुलाकात तथा उपचार आदि से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में पूॅछतॉछ की गयी परन्तु किसी भी बंदी द्वारा कारागार से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही बतायी गयी।
निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों जैसे डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर, सी0सी0टी0वी0 कैमरें आदि की क्रियाशीलता को देखा गया। अक्रियाशील कैमरों को तत्काल ठीक कराये जाने तथा कैमरों को प्रत्येक समय क्रियाशील रखे जाने व उनकी प्रत्येक समय मानीटरिंग करने के निर्देश दिये गये।
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह बीमार बंदियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। कारागार में निरूद्ध वृद्ध व अशक्त बंदियों पर विशेष निगरानी रखे तथा उनका नियमित रूप से परीक्षण कर समुचित उपचार करना सुनिििश्चत करे। निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पायी गयी।
कारागार का कार्यालय भी व्यवस्थित पाया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के समय कारागार में स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण अच्छा पाया गया परन्तु फिर भी जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह भविष्य में इसी प्रकार विशेष रूचि के साथ कारागार में स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण बनाये रखने हेतु विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उपकारापाल श्रीरामबहाल दुवे, उपकारापाल श्रीमती उर्मिला सिंह, चिकित्साधिकारी डा0 दर्पण मधुपिया, प्रभारी मुख्य कार्यालय श्री पंकज कुमार, जेल वार्डर श्री कुलदीप कुमार पाण्डेय के साथ सभी प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!