• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट परिसर से महाकुंभ-2025 जागरुकता अभियान के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ByTen News One Desk

Jan 14, 2025
233 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट परिसर से महाकुंभ-2025 जागरुकता अभियान के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया



टेन न्यूज़ !! १४ जनवरी २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट परिसर से महाकुंभ-2025 जागरुकता अभियान के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 की भव्यता और दिव्यता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग की यह एक अच्छी पहल है।
यह गाड़ी मेंहदीघाट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, फूलमती मंदिर, गौरीशंकर मन्दिर सहित तहसीलो एवं मुख्य स्थलों पर अलग-अलग तिथियों में जाकर लोगों को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सनातन परंपराओं की महत्ताओं को भी उजागर करेगी। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी डा0 मो0 मकबूल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!