• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिलहर में ईद की नमाज हुई संपन्न, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई

ByTen News One Desk

Mar 31, 2025
285 Views

सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिलहर में ईद की नमाज हुई संपन्न, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई



टेन न्यूज़ !! ३१ मार्च २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


नगर के मौजमपुर और उम्मरपुर के ईदगाहों पर शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस बल की मौजूदगी में ईद की नमाज संपन्न हो गई। बच्चें को एसपी ग्रामीण ने खिलौना दिला कर परिवार से मिलाया।

मोहल्ला मौजमपुर स्थित ईदगाह और उम्मरपुर स्थित ईदगाह पर पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।मौजपुर ईदगाह से जाने वाले कच्चे रास्ते पर सर्व सहमति से इस बार ईद की नमाज ना पढ़कर ईदगाह में ही पढ़ी गई।

स्थिति का जायजा लेने पहुंची एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरें ने जहां अधीनस्थों को निर्देशित किया तो वहीं एक गुमसुम बालक को देखकर उन्होंने उसे खिलौना दिलाने के साथ खाने-पीने की चीजें दिलाई और पुलिस कर्मियों के माध्यम से उसके चाचा को ढूंढ़ कर उनके सुपुर्द कर दिया।

एसपी ग्रामीण को बच्चों से विशेष लगाव है जिसका नजारा बीते दिनों जुम्मे की नमाज के दौरान बड़ी मस्जिद पर भी एक नन्ही बच्ची को गोद में लेकर दुलारने के दौरान दिखाई दिया था। नमाज के बाद गले मिलकर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि साहित तमाम नागरिकों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।

इस दौरान एसडीएम जीत सिंह राय,सीओ ज्योति यादव,कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सहित पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!