• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Apr 28, 2026
4 Views

कन्नौज में समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ ii 28 अप्रैल 2026 ii कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट
कन्नौज। जनपद कन्नौज के कलेक्ट्रेट प्रांगण में समाजवादी अधिवक्ता सभा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार यादव ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी देवेंद्र सिंह को सौंपा गया।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि कन्नौज की पहचान सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे के लिए रही है, लेकिन हाल के दिनों में कुछ घटनाओं से इस सौहार्दपूर्ण माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और छिबरामऊ विधानसभा की विधायक अर्चना पांडे द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन कर राजनीतिक तनाव पैदा किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जिले की सामाजिक एकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए, अन्यथा अधिवक्ता समाज कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इस दौरान अधिवक्ता दिवंगर सिंह यादव समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की। प्रदर्शन में अधिवक्ताओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!