महिला मोर्चा की सूची में सुधारी गई नाम की त्रुटि, नेहा त्रिवेदी ही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

पहले घोषित सूची में नेहा त्रिपाठी छपा था नाम, संशोधित सूची में स्पष्ट हुई स्थिति
टेन न्यूज़ !! २० नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महिला मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषित पदाधिकारियों की सूची में नाम संबंधी त्रुटि को सुधार लिया गया है। सूची में नेहा त्रिवेदी के स्थान पर गलती से नेहा त्रिपाठी नाम अंकित हो गया था। संगठन ने संशोधित सूची जारी कर स्पष्ट किया है कि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व नेहा त्रिवेदी को ही सौंपा गया है।
संगठन की ओर से बताया गया कि पद और जिम्मेदारी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल नाम में हुई त्रुटि को संशोधित किया गया है। अब संशोधित सूची में नेहा त्रिवेदी का नाम दर्ज है।
गौरतलब है कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महिला मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज कुशवाहा और क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की संस्तुति के बाद की गई थी।![]()
संगठन ने पत्रकारों और संबंधित लोगों से अपील की है कि भविष्य में नेहा त्रिवेदी को ही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मान्य किया जाए।