इटावा: चकरनगर थाने में तैनात आरक्षी विपिन यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोक देर से मिला न्याय अन्याय के बराबर: 20 रुपये की रिश्वत के मामले में 29 साल बाद बरी हुआ कांस्टेबल, अगले दिन मौत सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने लगाया हेड कांस्टेबल पर उत्पीड़न का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड लखनऊ: विधानसभा सत्र के सुचारु संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहभाग किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण, किया पौधरोपण
---Advertisement---

इटावा पुलिस ने 02 व्यक्तियों की इच्छा के विरुध केश काटने एवं मारपीट करने, बंधक बनाने तथा अभद्र व्यवहार करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

By Ten News One Desk

Published on:

217 Views

इटावा पुलिस ने 02 व्यक्तियों की इच्छा के विरुध केश काटने एवं मारपीट करने, बंधक बनाने तथा अभद्र व्यवहार करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

टेन न्यूज़ !! २४ जून २०२५ !! ब्यूरो, इटावा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर इटावा पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों की इच्छा के विरुद्घ केश काटने एवं मारपीट करने, बंधक बनाने तथा अभद्र व्यवहार करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के कुशल नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः
आज दिनांक 23.06.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन मे मीडिया सेल इटावा द्वारा सोशल मीडिया सतत निगरानी रखी जा रही थी । इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान मे आया जिसमे एक व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध उसके केश काटे जा रहे हैं ।

एसएसपी इटावा द्वारा प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भरथना एवं थाना प्रभारी बकेवर को जांच/आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल मौके पर जाने के लिये निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे उपरोक्त अधिकारीगण मौके पर पहुंचे ।

प्रकरण की जांच की गयी तो यह तथ्य संज्ञान मे आया कि दिनांक 21.06.2025 को थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादरपुर में ग्राम वासियों द्वारा सामूहिक भागवत कथा का आयोजन किया गया था जिसमें कथावाचक मुकुट मणि पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम जवाहरपुर थाना सिविल लाइन जनपद इटावा एवं आचार्य संत सिंह पुत्र राम आधार निवासी गुड़ा शेरपुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात द्वारा कथा का पाठ किया जा रहा था ।

कुछ ग्राम वासियों द्वारा इस बात का ऐतराज किया गया कि कथावाचक द्वारा कथा का आयोजन करने से पहले अपने आप को ब्राह्मण बताया था जबकि वे अन्य जाति के है इस बात को लेकर गांव वालों द्वारा कथा वाचक उपरोक्त के साथ अभद्रता की गयी तथा उनके केश कटवा दिये ।
थाना बकेवर पुलिस द्वारा पीडित की पहचान कर तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना प्रचलित है । पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. आशीष पुत्र राजीव कुमार निवासी गांव दादरपुर थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र 21 वर्ष ।
2. उत्तम पुत्र प्रदीप निवासी गांव दादरपुर थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र 19 वर्ष ।
3. प्रथम उर्फ मनु पुत्र सयश कुमार निवासी गांव दादरपुर थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र 24 वर्ष ।
4. निक्की पुत्र बृजेश निवासी गांव दादरपुर थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र 30 वर्ष ।(केश काटने वाला)
पुलिस टीम- निरीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह राठी मय टीम

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment