• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जोश

ByTen News One Desk

Apr 15, 2026
85 Views

कटरा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जोश


टेन न्यूज़ ii 15 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनम गुप्ता ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्मा गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, सांसद पुत्र अंकित सागर, अरुण यादव चैनू, नरेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश कश्यप, अंशुल कुमार गुप्ता, विनोद गंगवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सोनम गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी प्रत्याशी विकास के मुद्दों पर जनता का समर्थन हासिल कर कटरा के विकास को नई दिशा देंगी।
नामांकन के साथ ही उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और

सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां सक्रिय कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!