सत्य भारती स्कूल, भोजपुर में स्टूडेंट्स लीडरशिप काउंसलिंग व नामांकन प्रक्रिया उत्साहपूर्वक संपन्न
टेन न्यूज़ ii 16 अप्रैल 2026 ii डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम भोजपुर के सत्य भारती स्कूल में आज स्टूडेंट्स लीडरशिप काउंसलिंग तथा SSHEI (2026-27) के आगामी चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नेतृत्व के गुणों, जिम्मेदारियों और टीमवर्क के महत्व को गहराई से समझा।
कार्यक्रम के तहत हेड बॉय पद के लिए जितेश, अरेंद्र व वरुण तथा हेड गर्ल पद के लिए सोनी शर्मा, पल्लवी और प्रियंका ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इसके अलावा शक्ति, शांति और वैभव हाउस के लिए भी कई छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपने नामांकन दाखिल किए।
काउंसलिंग सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को एक प्रभावी लीडर बनने के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी गई। छात्रों ने अपने विचारों को खुलकर व्यक्त किया और नारेबाजी के माध्यम से अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।
आगामी चुनाव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी प्रतिभागी अपनी योजनाओं के साथ तैयार नजर आए।
शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नेतृत्व के प्रति प्रेरित किया। विद्यालय के हेड टीचर कृष्ण कुमार ने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह परिषद केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। एक छात्र नेता का कर्तव्य अपने साथियों की आवाज बनना और उनके विचारों को प्रशासन तक पहुंचाना होता है।
इस दौरान सहायक अध्यापक रेखा रानी, शिवम वर्मा, करुणा, रश्मि और सीमा ने भी अपने विचार साझा करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्र अपनी नेतृत्व क्षमता को पहचाने और भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उभरे।
