• Thu. Oct 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में भक्सी नाले का जलस्तर बढ़ा, पावर हाउस में भरा पानी

ByTen News One Desk

Oct 1, 2026
3 Views

तिलहर में भक्सी नाले का जलस्तर बढ़ा, पावर हाउस में भरा पानी


टेन न्यूज़ ।। 01 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना
तिलहर, शाहजहांपुर। भक्सी नाले में जलस्तर बढ़ने से नेशनल हाईवे स्थित पावर हाउस परिसर में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण विद्युत कर्मचारियों को पावर हाउस के अंदर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पानी अधिक बढ़ जाने के चलते विद्युत कर्मचारी पावर हाउस के अंदर जाने के बजाय बाहर सड़क पर ही रहकर अपनी ड्यूटी करते नजर आए। कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए पावर हाउस परिसर में आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
लगातार बढ़ रहे जलस्तर से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का पानी बढ़ने से आसपास के इलाकों में भी परेशानी बढ़ रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!