• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

ByTen News One Desk

Dec 9, 2024
184 Views

कन्नौज में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया



टेन न्यूज़ !! ०९ दिसम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज में आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर एकजुट हुये कांग्रेस नेताओं पर कार्यकर्ताओं में केक काट एक दूजे का मुंह मीठा किया और अस्पताल पहुंच मरीजों को फल व बिस्कुट वितरितत किये।

कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताते हुये कहा की वह ऐसी नेता हैं जिन्होंने देश के लिये प्रधानमंत्री तक का पद ठुकरा दिया था।

कन्नौज के मकरन्द नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आज कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगुवायी में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हुये। कांग्रेस की महिला नेताओं ने सोनिया गांधी के चित्र पर टीका लगा उनकी लंबी उम्र कि कामना की। इसके बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने सोनिया गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उन्हे त्याग की मूर्ति बताया।

दिनेश पालीवाल ने कहा की जिस तरह हमारी नेता ने देश की भलायी के लिये प्रधानमंत्री पद की कुर्सी छोड़ एक महान विद्वान मनमोहन सिंह को पीएम बनाया वह अपने आप में एक मिसाल है और उनकी देश से मोहब्बत को दर्शाता है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहा की सोनिया गांधी का जीवन हमें सबके लिये एक प्रेरणा है।

जिस तरह कठिन हालात में भी उन्होने हिम्मत नही हारी और देश में उनकी अगुवायी में कांग्रेस लगातार आगे बढ़ी, उनकी सूझबूझ के कारण ही वैश्विक मंदी में संप्रग सरकार के वक्त देश में मंडी का कोई असर नही हुआ। उन्होने मौजूदा मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुये कहा की आज देश के जो हालात हैं उनसे कांग्रेस ही निपट सकती हैं।

कार्यक्रम में तारिक बशीर, एहसानुल हक, पूर्व जिलाध्यक्ष उषा दुबे, रमाशंकर, सत्यप्रकाश शर्मा, अशोक कनौजिया, इमरान अली, प्रमोद शाक्य, एमडी वारसी, प्रदीप केलकर, विजय लक्ष्मी, रीना सिंह वर्मा, श्यामू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!