कन्नौज में गणेश विसर्जन यात्रा का स्वागत, मिश्र परिवार ने पेश की सर्वधर्म समभाव की मिसाल![]()
टेन न्यूज़ ।। 25 सितम्बर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
लोकेशन—कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
कन्नौज में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान मिश्र परिवार की दशकों पुरानी सर्वधर्म समभाव की परंपरा एक बार फिर देखने को मिली। परिवार की ओर से गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी युवराज मिश्र, यशराज मिश्र और अनूप मिश्र के साथ मनीष, आशीष, मिट्ठू, दीपक, राजू कश्यप सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र ने कहा कि आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द भारतीय समाज की पहचान है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों में सहभागी बनकर सामाजिक एकता का संदेश देना चाहिए।
मिश्र परिवार की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और सद्भाव का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।