जनसुनवाई में एसपी कन्नौज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कन्नौज दौरे पर अखिलेश यादव, तिर्वा में खेल कॉम्प्लेक्स का वादा मीरानपुर कटरा में बिजली विभाग की सख्ती, बकायेदारों के कटे कनेक्शन हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, हमीरपुर में बना चर्चा का विषय कन्नौज में प्रथम बार आयोजित हुआ संत कबीर उत्सव, लोक कला और भक्ति रस में सराबोर हुआ नगर कन्नौज
---Advertisement---

हमीरपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मुआवजे को लेकर शव रखकर लगाया जाम

By Ten News One Desk

Published on:

14 Views

हमीरपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मुआवजे को लेकर शव रखकर लगाया जाम

टेन न्यूज ii 18 जनवरी 2926 ii रिपोर्टर – अभय द्विवेदी
लोकेशन – जिला हमीरपुर
एंकर:
हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत कराया गया।

हमीरपुर जनपद के मौदहा क्षेत्र में बीती 11 तारीख को ऑटो और चार पहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में युवक पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल का इलाज कानपुर में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजन मृतक का शव गांव चकदहा लाकर मुख्य सड़क पर रखकर जाम पर बैठ गए।
जाम की सूचना पर उप जिलाधिकारी मौदहा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। प्रशासन ने सड़क दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि का आश्वासन दिया। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।

बाइट – करण सिंह, एसडीएम मौदहा

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment