• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वर्दी पर दाग: हमीरपुर में रिश्वतखोरी के आरोप में सिपाही का ऑडियो वायरल

ByTen News One Desk

Mar 25, 2026
23 Views

वर्दी पर दाग: हमीरपुर में रिश्वतखोरी के आरोप में सिपाही का ऑडियो वायरल


टेन न्यूज़ ii 25 मार्च 2026 ii अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर
जनपद हमीरपुर में पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र की सरौली चौकी में तैनात कांस्टेबल संगीत सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से सिपाही और एक व्यक्ति के बीच 10 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। वायरल ऑडियो में सिपाही द्वारा ‘राजू’ नामक व्यक्ति को चौकी पर बुलाने की बात भी कही जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र की सरौली चौकी से जुड़ा बताया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि उच्चाधिकारी इस प्रकरण में क्या कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!