• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

ByTen News One Desk

Mar 25, 2026
29 Views

पीलीभीत में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


टेन न्यूज़ ii 25 मार्च 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो l
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना अमरिया क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग में कार्यरत महिलाओं को थाना अमरिया पर आमंत्रित कर सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही आत्मरक्षा के मूलभूत उपायों एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को पुलिस कार्यप्रणाली, उपलब्ध सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
— ब्यूरो चीफ, रामचंद्र सक्सेना, पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!