• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग न्यूज़: हमीरपुर में गुंडई का तांडव, होटल संचालक पर जानलेवा हमला

ByTen News One Desk

Mar 25, 2026
30 Views

ब्रेकिंग न्यूज़: हमीरपुर में गुंडई का तांडव, होटल संचालक पर जानलेवा हमला


टेन न्यूज़ ii 25 मार्च 2026 ii अभय द्विवेदी ब्यूरो,
हमीरपुर। जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित “AK-47 गैंग” के आधा दर्जन गुंडों ने होटल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।

बताया जा रहा है कि नशे की हालत में पहुंचे आरोपियों ने होटल संचालक से खाना मांगा। गैस खत्म होने के कारण जब संचालक ने खाना देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी भड़क उठे और उन्होंने संचालक को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

हमलावरों ने होटल संचालक को लात-घूंसों से जमीन पर गिराकर बुरी तरह मारपीट की। बीच-बचाव करने आए होटल में ठहरे ग्राहकों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई।

पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आ रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!