• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हमीरपुर: युवाओं में शस्त्र प्रदर्शन का बढ़ता क्रेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
6 Views

हमीरपुर: युवाओं में शस्त्र प्रदर्शन का बढ़ता क्रेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii रिपोर्टर: अभय द्विवेदी | लोकेशन: जिला हमीरपुर
जनपद हमीरपुर में युवाओं के बीच शस्त्र प्रदर्शन का चलन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर दबदबा बनाने की होड़ सी लग गई है।

ताजा मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कस्बे का है, जहां एक युवक की शस्त्र के साथ तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि युवक “मोनी” बीआर पैलेस के पीछे का निवासी है।
वायरल तस्वीर में युवक हथियार के साथ पोज देता नजर आ रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कथित रूप से समाज में खौफ और प्रभाव बनाने की कोशिश की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं युवाओं में गलत संदेश दे रही हैं और कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकती हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर युवाओं को गलत राह पर जाने से रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!