• Sat. May 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खुदागंज थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद और कब्जे के मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

May 23, 2026
2 Views

खुदागंज थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद और कब्जे के मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण


टेन न्यूज़ ii 23 मई 2026 ii अनिल कुमार शर्मा , खुदागंज, शाहजहाँपुर |

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में थाना खुदागंज परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी तिलहर एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने की। इस दौरान राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

थाना समाधान दिवस में क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कब्जा संबंधी मामले, रास्ता विवाद, आपसी मारपीट तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी तिलहर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न किया जाए और थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान कर त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

वहीं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना पुलिस को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि और आपसी विवादों का निष्पक्ष एवं विधिक समाधान कराया जाए। संवेदनशील मामलों में मौके पर जाकर जांच करने तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने पर बल दिया गया।

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!