• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जलालाबाद में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोग गंभीर रुप से घायल, चार की हालत गंभीर

ByTen News One Desk

Jun 9, 2024
355 Views

जलालाबाद में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोग गंभीर रुप से घायल, चार की हालत गंभीर



टेन न्यूज़ !! ०९ जून २०२४ !! अमुक सक्सेना/उदयवीर सिंह यादव, शाहजहांपुर


शाहजहांपुर -जलालाबाद में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार भीषण हादसे में कार के उड़े परखच्चे। कार में सवार ड्राइवर सहित पांच लोग गंभीर रुप से हुए घायल, सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया भर्ती, जहां चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है ।

हादसा उस समय हुआ जब परिवार हरिद्वार दर्शन करने के बाद वापस कन्नौज लौट रहे थे इसी दौरान सुबह तड़के आंख लग जाने से कार डिवाइडर से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी लोग लहुलुहान हो गए

सुबह चीख पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी को कार से बाहर निकाला गया जहां प्राथमिक उपचार हेतु पहले जलालाबाद के नगरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया

जहां सभी की गंभीर हालत को देखते हुए गंभीर रुप से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है, बताया जा रहा है, सभी लोग एक ही परिवार के हैं, हरिद्वार गंगा स्नान कर केदार नाथ के दर्शन कर वापस घर आ रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!