• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 26 नवंबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
8 Views

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 26 नवंबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू


किसान 5 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, जनसेवा केंद्र या विभागीय पोर्टल से होगी बुकिंग


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ देने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि इच्छुक किसान 26 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से 5 दिसंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे।

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत कल्टीवेटर, हैरो, लेजर लैंड लेवलर, मिनी दाल मिल, मल्टी कॉप प्लांटर, मल्टीकॉप थ्रेसर, न्यूमैटिक प्लांटर, पोटैटो डिगर, पोटैटो प्लांटर, पावर चॉप कटर, रोटावेटर, सोलर ड्रायर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर एसएमएस युक्त कंबाइन हार्वेस्टर, किसान ड्रोन, पावर टिलर और कस्टम हायरिंग सेंटर पर अनुदान के लिए बुकिंग की जा सकेगी।

वहीं, फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइंडर, सुपर सीडर और जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।

किसान जनसेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से या स्वयं विभागीय पोर्टल http://agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर ‘कृषि यंत्रों 2026-27 हेतु बुकिंग यहाँ से करें’ विकल्प का चयन करना होगा।

उप कृषि निदेशक ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बुकिंग कराकर कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ उठाने की अपील की है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!