• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आगामी दीपावली, भैया दूज, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, छठ पूजा को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों के क्रम में डीएम व एसपी ने की कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक

ByTen News One Desk

Oct 25, 2024
281 Views

आगामी दीपावली, भैया दूज, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, छठ पूजा को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों के क्रम में डीएम व एसपी ने की कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक



पटाखें की अस्थायी दुकानों के बीच में पर्याप्त अंतर रहे: डीएम


आगामी त्यौंहारों के दृष्टिगत जनपद के सभी निकायों, बाजारों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था को सम्बन्धित ईओ, बीडीओ, डीपीआरओ करें सुनिश्चित: जिलाधिकारी


टेन न्यूज़ !! २५ अक्तूबर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर


आगामी दीपोत्सव, दीपावली, भाई दूज, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, छठ पूजा आदि त्यौहारों व पर्वाे को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जो पोल टूटे है, लाइट बाधित है उसको तत्काल ठीक कराते हुए विद्युत व्यवस्था को सुचारू संचालित किया जाय। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त आतिशबाजी/पटाखें की अस्थायी दुकान लगाने के बीच में पर्याप्त अंतर रखा जाए। पटाखे की दुकान लगाते समय पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गत वर्ष के ही लाइसेंस धारकों को अस्थाई पटाखे लगाने का लाइसेंस जारी किया जाए। जनपद के सभी निकायों व बाजारों में पटाखें की अस्थायी दुकान लगाने के लिए मानक व नियमानुसार प्रशासन व पुलिस द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही लगाये। दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था किया जाय।

समस्त नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी, डीपीआरओ एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि त्यौंहारों पर साफ-सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाए। छठ पूजा के दृष्टिगत सूर्य के अस्ताचल व उदयाचल अवसर पर महिलाओं व बच्चों को पूजा वाले तालाब/सरोवर में डुबने से बचाने के लिए रस्सी, बैरीकेटिंग, गोताखोर, नाविक, आदि तैनात रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने निर्देश देते हुए कहा कि लाइसेंस कर्ताओं द्वारा पटाखें का मानक व नियमानुसार दुकानों से दूर निर्धारित खुले मैदान में बालू, पानी, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता के साथ दुकान लगाना सुनिश्चित करें। जनपद के सभी बाजारों में चिन्ह्ति पटाखों की दुकान स्थल के क्षेत्र में फायर बिग्रेड की गाड़ी उपलब्ध रहेंगी। प्रमुख बाजारों में धनतेरस व त्यौंहारों के खरीदारी के दृष्टिगत अत्याधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस पार्किग डायवर्जन, पेट्रोलिंग, पुलिस बल की उपलब्धता हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके गौतम, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!