• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 2 लाख लाभार्थियों को भेजी अनुदान राशि

ByTen News One Desk

Jan 19, 2026
71 Views

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 2 लाख लाभार्थियों को भेजी अनुदान राशि


टेन न्यूज़ ii 19 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़

लोकेशन: शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर लखनऊ से 02 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण किया गया।

इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

जनपद शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत नगर निगम सहित सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के कुल 3650 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1 लाख की प्रथम किस्त सीधे अंतरित की गई। साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी गरीबों को सुरक्षित, स्थायी एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन शासन के निर्देशों के अनुसार पारदर्शी ढंग से किया गया है और शेष पात्र परिवारों को भी योजना से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से अपील की कि वे आवास निर्माण कार्य समयबद्ध, मानक अनुसार एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!