• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजकीय इंटर कॉलेज जनपद शाहजहाँपुर विदाई समारोह में शिक्षको के सेवानिवृत्त होने पर फूल माला पहनाकर साल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया

ByTen News One Desk

Jul 31, 2025
208 Views

राजकीय इंटर कॉलेज जनपद शाहजहाँपुर विदाई समारोह में शिक्षको के सेवानिवृत्त होने पर फूल माला पहनाकर साल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया



टेन न्यूज़ !! ३१ जुलाई २०२५ !! नीरज शर्मा की रिपोर्ट, शाहजहाँपुर।


राजकीय इंटर कॉलेज में विदाई समारोह किया गया। शैलेंद्र विक्रम सिंह व साधना सक्सेना 31मार्च 2025 को वरिष्ठ शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार जी व अन्य शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर और साल ओढ़ा कर सूटकेस, भगवत गीता, दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित कर विदाई दी। और उन्हें बधाई देते हुए ईश्वर से स्वस्थ और जीत की कामना की गई । प्रधानाचार्य अनिल कुमार जी ने कहा शिक्षकों को कभी भी कोई समस्या आती थी, तो शैलेंद्र सर हमेशा शिक्षकों के साथ खड़े होते थे। और शिक्षा क्षेत्र में अच्छे सेवा कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा शिक्षक समाज में हमेशा ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। शैलेंद्र विक्रम सिंह व साधना मैडम के वरिष्ठ शिक्षक पद से सेवा निवृत होने के बाद भी ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें । दोनों लोगों ने अपने नौकरी के सेवाकाल के वर्षों को याद किया और प्रफुल्लित हुए। सेवानिवृत शिक्षक शैलेंद्र विक्रम सिंह व साधना मैडम ने सभी का आभार व्यक्त किया । इसके बाद सभी शिक्षकों ने नाश्ता और भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर कैप्टन डॉक्टर राजीव अग्रवाल, प्रेम शंकर सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मनोज द्विवेदी ,सुरेंद्र कुमार, राजन प्रजापति, महिमा शुक्ला, प्रेमपाल, रत्नेश शुक्ला,अजय कुमार, शहला कदीर,वैभव, रजनीकांत ,सुनीता मिश्रा, रजनीश अन्य शिक्षक शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!