• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रेनेसां एकेडमी में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को एसपी राजेश द्विवेदी ने दी यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी

ByTen News One Desk

Apr 23, 2025
244 Views

रेनेसां एकेडमी में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को एसपी राजेश द्विवेदी ने दी यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी



टेन न्यूज़ !! २३ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना,  तिलहर/शाहजहांपुर


एसपी राजेश द्विवेदी ने नगर के रेनेसां एकेडमी में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए अनुपालन कर सुरक्षित रहने पर बल दिया ।

एसपी राजेश द्विवेदी यह अपरान्ह एक बजे पहुंचे । उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि नियम फॉलो करेंगे तो स्वयं तथा सामने भले भी सुरक्षित रहेंगे । उन्होंने बताया कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए । सावधानी हटते ही दुर्घटना घटित हो सकती है। उन्होंने वाहन को निर्धारित गति सीमा में ही चलाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें और न ही ऊंची आवाज में संगीत बजाएं । क्योंकि ऊंची आवाज में संगीत बजाने की वजह से उन्हें पीछे आ रही गाड़ियों के हॉर्न सुनाई नहीं देते। रात के समय वाहन चालकों को अपनी गाड़ी पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने साथ ही दाएं-बाएं मोड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते साइबर क्राइम पर भी चर्चा की । और जागरूक किया। उन्होंने फोन के सभी ऐप्स पर लगातार लॉक लगाए जाने को कहा ताकि साइबर अपराधी आपके फोन डाटा का गलत प्रयोग ना कर सके। इससे पूर्व सीओ ज्योति यादव व यातायात निरीक्षक ने भी यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया ।

कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान डॉ आलोक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, मंजुला, रीता, मंजू, सविता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *