तिलहर में सीओ ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी

टेन न्यूज़ !! ११ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना तिलहर पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लेते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सतर्क नजर रखने तथा नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए गए।