• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

ByTen News One Desk

Feb 28, 2026
53 Views

कन्नौज: भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा


टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र,  लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी हरपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष) के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट प्रांगण पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पांच सूत्रीय मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह दीक्षित को सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष वीरभान सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष वीरभान सिंह ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में फसलों का उचित समर्थन मूल्य दिलाना, बकाया भुगतान शीघ्र कराना, बिजली दरों में राहत, सिंचाई व्यवस्था में सुधार तथा किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की समीक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसानों की आवाज को गंभीरता से सुनना चाहिए और समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

मांगपत्र प्राप्त करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!