कन्नौज में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण जारी, 27 हजार से अधिक नए आवेदन प्राप्त
टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
कन्नौज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद कन्नौज में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 27 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक प्राप्त प्रपत्र-6, 7 एवं 8 की सूचियाँ निर्धारित प्रारूप 9, 10 व 11 पर जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को साप्ताहिक रूप से उपलब्ध करा दी गई हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे प्राप्त दावे एवं आपत्तियाँ स्वयं अथवा अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से 06 फरवरी 2026 तक संबंधित बीएलओ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें, जिससे समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
06 जनवरी से 04 फरवरी 2026 की अवधि में प्राप्त आवेदनों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 196-छिबरामऊ में फॉर्म-6 के 10,424, फॉर्म-7 के 721 तथा फॉर्म-8 के 2,898 आवेदन मिले हैं। वहीं 197-तिर्वा में फॉर्म-6 के 8,281, फॉर्म-7 के 168 और फॉर्म-8 के 1,436 आवेदन प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र 198-कन्नौज में फॉर्म-6 के 8,338, फॉर्म-7 के 176 तथा फॉर्म-8 के 1,684 आवेदन दर्ज किए गए। जनपद स्तर पर कुल 27,043 फॉर्म-6, 1,065 फॉर्म-7 और 6,018 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं।
जेंडर रेशियो सुधारने के उद्देश्य से अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के पंजीकरण में सहयोग की अपील भी की गई है। साथ ही बताया गया कि अब मतदाताओं द्वारा अपलोड दस्तावेजों का सत्यापन डीईओ पोर्टल के बजाय सीधे ईआरओ/एईआरओ स्तर पर किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, त्वरित और पारदर्शी बनेगी।
विशेष पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न





