• Wed. Oct 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कांट पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोपित को किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Oct 3, 2026
25 Views

कांट पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोपित को किया गिरफ्तार


टेन न्यूज।। 03 अक्टूबर 2026 ।। पंकज कुमार

कांट/शाहजहांपुर। कांट थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर चौहानापुर रोड स्थित सरथौली यात्री शेड के पास से आरोपित को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान अर्जुन पुत्र ठाकुरदास निवासी अकबरपुर, थाना खुदागंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है।

पुलिस के मुताबिक, 3 फरवरी 2026 को किशोरी के पिता ने कांट थाने में तहरीर देकर अपनी करीब 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपित की पहचान होने के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई।

शनिवार को कांट पुलिस वांछित आरोपितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से अर्जुन के सरथौली यात्री शेड के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने करीब 10:20 बजे मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!