• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

ByTen News One Desk

May 19, 2026
143 Views

कटरा पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद


टेन न्यूज !! १९ मई २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

थाना कटरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को ग्राम सुल्तानपुर निवासी वेदराम ने थाना कटरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके भाई रमेश को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में थाना कटरा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपी फूलबाबू पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम रमापुर दक्षिणी थाना कटरा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 19 मई की रात करीब 1:38 बजे जलालाबाद हाईवे स्थित नगला पृथ्वी उर्फ नगरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

टेन न्यूज़ के लिए शाहजहाँपुर से रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!