• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रेन के आगे लेटकर लेखपाल ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम- गढ़िया रंगीन में थी तैनाती 

ByTen News One Desk

Mar 13, 2026
40 Views

ट्रेन के आगे लेटकर लेखपाल ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम- गढ़िया रंगीन में थी तैनाती


टेन न्यूज़ !! १३ मार्च २०२६ !! डेस्क न्यूज़@अमुक सक्सेना
शाहजहांपुर। शहर के सदर बाजार क्षेत्र में गुरुवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक लेखपाल ने चलती ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। घटना से रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

चौक कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुरा निवासी अमरदीप सक्सेना तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। कुछ देर घर पर रुकने के बाद वह पैदल ही किसी काम से बाहर निकल गए।

बताया जाता है कि इसके बाद वह सदर बाजार क्षेत्र के इंदरानगर रेलवे फाटक पर पहुंच गए। उस समय फाटक बंद था और ट्रेन आने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमरदीप फाटक पार कर रेलवे ट्रैक के पास खड़े हो गए और ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक पहुंची, वह अचानक पटरी पर लेट गए और ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे फाटक पर हड़कंप मच गया। गेटमैन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

परिवार के मुताबिक अमरदीप सक्सेना के परिवार में पत्नी सुबोधनी सक्सेना, 25 वर्षीय बेटी मित्रबिंदा और 24 वर्षीय बेटा क्षितिज हैं। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से लेखपाल की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *