• Mon. May 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लोक भवन से अनुदेशक-शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण, गन्ना शोध परिषद में जनपद स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

ByTen News One Desk

May 18, 2026
1 Views

लोक भवन से अनुदेशक-शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण, गन्ना शोध परिषद में जनपद स्तरीय कार्यक्रम संपन्न


टेन न्यूज़ !! १८ मई २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 1 अप्रैल 2026 से ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह किए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में रविवार को लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं चेक वितरण समारोह’ आयोजित किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शाहजहाँपुर स्थित गन्ना शोध परिषद सभागार में किया गया, जहां जनपद स्तरीय कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उपस्थित रहे। साथ ही सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की दिशा तय करते हैं और सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर उनके सम्मान और भविष्य को मजबूत किया है। उन्होंने शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18,000 किए जाने की भी जानकारी दी और सभी शिक्षकों से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक चेक एवं सम्मान पत्र वितरित किए गए तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!