• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिरिया बाबा मेले में उचक्कों का आतंक, तीन महिलाओं के सोने के कुंडल नोचे

ByTen News One Desk

May 18, 2026
34 Views

बिरिया बाबा मेले में उचक्कों का आतंक, तीन महिलाओं के सोने के कुंडल नोचे



टेन न्यूज़ !! १८ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर थाना  क्षेत्रगत बिरिया बाबा मेले में भारी पुलिस व्यवस्था के बावजूद रविवार को उचक्कों ने भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिलाओं के लाखों रुपये के सोने के कुंडल नोच लिए। लगातार हुई इन वारदातों से मेले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है, हालांकि उनके पास से कुंडल बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जाता है कि करीब पखवाड़ा पूर्व भी मेले में चार महिलाओं के कुंडल नोचे गए थे। घटना के बाद नवागत सीओ इशिका सिंह ने मंदिर परिसर के पास बैरिकेडिंग कर एकल मार्ग व्यवस्था लागू कराई थी तथा प्रत्येक रविवार और गुरुवार को लगने वाले मेले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रविवार को उचक्कों ने पुलिस को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दे दिया।

पीड़ित महिलाओं में हरदोई के शाहाबाद निवासी निर्मला देवी, कासगंज की प्रियंका सिंह तथा बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र की धनपति शामिल हैं। अचानक हुई घटना से महिलाएं बदहवास हो गईं और मेले में हड़कंप मच गया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!