• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लोकसभा चुनाव २०२४ : यूपी की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर होगा मतदान, पढ़ें पूरी जानकारी

ByTen News One Desk

Mar 16, 2024
273 Views

लोकसभा चुनाव २०२४ : यूपी की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर होगा मतदान, पढ़ें पूरी जानकारी



टेन न्यूज़ !! १६ मार्च २०२४ !! डेस्क न्यूज़


उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे।

लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया। उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान होगा।

19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण की मतगणना होगी।

26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। सात मई को तीसरा चरण होगा। 13 मई को चौथा चरण होगा। 20 मई को पांचवां चरण होगा। छठा चरण 25 मई को होगा।एक जून को सातवां चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। यहां देखिए आपके शहर में कब होगी वोटिंग

यूपी की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान

पहला चरण
अधिसूचना: 20 मार्च
नामांकन: 27 मार्च
नाम वापसी: 30 मार्च
मतदान: 19 अप्रैल
सीटें: आठ
वोटिंग: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत

दूसरा चरण
अधिसूचना: 28 मार्च
नामांकन: 4 अप्रैल
नाम वापसी: 8 अप्रैल
मतदान: 26 अप्रैल
सीटें: आठ
वोटिंग: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा

तीसरा चरण
अधिसूचना: 12 अप्रैल
नामांकन: 19 अप्रैल
नाम वापसी: 22 अप्रैल
मतदान: 7 मई
सीटें: दस
वोटिंग: (संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली

अधिसूचना: 18 अप्रैल
नामांकन: 25 अप्रैल
नाम वापसी: 29 अप्रैल
मतदान: 13 मई
सीटें: 13

वोटिंग: (शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच)

पांचवां चरण
अधिसूचना: 26 अप्रैल
नामांकन: 3 मई
नाम वापसी: 6 मई
मतदान: 20 मई
सीटें: 14

वोटिंग: मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा

छठा चरण
अधिसूचना: 29 अप्रैल
नामांकन: 6 मई
नाम वापसी: 9 मई
मतदान: 25 मई
सीटें: 14

वोटिंग: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही

सातवां चरण
अधिसूचना: 7 मई
नामांकन: 14 मई
नाम वापसी: 17 मई
मतदान: 1 जून

सीटें: 13
वोटिंग: महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रोबर्ट्सगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!