• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, तिलहर मंडी के केंद्र प्रभारी रिश्वतखोरी में धरे गए

ByTen News One Desk

Apr 22, 2026
31 Views

शाहजहांपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, तिलहर मंडी के केंद्र प्रभारी रिश्वतखोरी में धरे गए


टेन न्यूज ii 22 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, शाहजहांपुर |
शाहजहांपुर में एंटी करप्शन टीम का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। ताजा मामले में तिलहर गल्ला मंडी से क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक (एएमओ) मुनेंद्र नाथ पटेल को एंटी करप्शन की बरेली टीम ने हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई गेहूं खरीद में कथित लेनदेन और रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद की गई।

सूत्रों के अनुसार, मुनेंद्र नाथ पटेल तिलहर नवीन मंडी के सेंटर प्रभारी के रूप में कार्यरत थे और मंडी 1-2 केंद्र पर किसानों से गेहूं खरीद के दौरान अवैध वसूली के आरोपों में जांच के दायरे में थे। एंटी करप्शन टीम ने सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें मौके से पकड़ा।

बताया जा रहा है कि टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में खलबली देखी गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी हाल ही में बीएसए ऑफिस में एंटी करप्शन टीम ने दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
टेन न्यूज के लिए रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!