• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शिकायत मिलते ही हरकत में आया प्रशासन—पुराने अस्पताल का बदहाल शौचालय चंद घंटों में हुआ साफ

ByTen News One Desk

Apr 22, 2026
44 Views

शिकायत मिलते ही हरकत में आया प्रशासन—पुराने अस्पताल का बदहाल शौचालय चंद घंटों में हुआ साफ


टेन न्यूज़ ii 22 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत प्रशासन की तत्परता का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। मार्केट में भारत मेडिकल के सामने स्थित पुराने सरकारी अस्पताल परिसर में बने शौचालय की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।

काफी समय से शौचालय की सीटें बंद पड़ी थीं, जिससे वहां गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ था। अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय दुकानदार ‘आजाद चाय वाले’ के अनुसार, हालात इतने खराब थे कि शौचालय के पास खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था।

जैसे ही इस समस्या की जानकारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) शिवकुमार को मिली, उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए सफाई के निर्देश जारी किए। उनके निर्देश पर नगर पंचायत के मेठ सुनील अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बंद पड़ी सीटों को ठीक कराने के साथ पूरे शौचालय की साफ-सफाई कराई।

त्वरित कार्रवाई के बाद अब शौचालय पूरी तरह से उपयोग योग्य हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों और मरीजों को काफी राहत मिली है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने ईओ शिवकुमार की सक्रियता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही प्रयासों से नगर की व्यवस्थाओं में सुधार संभव है।
टेन न्यूज के लिए मीरानपुर कटरा से रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!