अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

शाहजहांपुर में नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

By Ten News One Desk

Published on:

28 Views

शाहजहांपुर में नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii डीपी सिंह@ डेस्क न्यूज़,
शाहजहांपुर।

अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस शुक्रवार, 6 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में उनकी प्रतिमा के समक्ष किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर वीर शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में इस दिन अवकाश मनाने के स्थान पर बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, ताकि बच्चे और युवा नायक जदुनाथ सिंह के अद्वितीय साहस और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह न केवल शाहजहांपुर बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं।

विशिष्ट अतिथि न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के प्रभारी अध्यक्ष रामऔतार त्रिपाठी ने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

संस्था अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने अपने संबोधन में मांग उठाई कि देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों की तरह सुविधाएं दी जानी चाहिए और उनके भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बलिदान दिवस मनाए जाने के निर्देश के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान गगनभेदी जयकारों के बीच प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।

इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन पी.के. गुप्ता, परामर्शदाता परिवार न्यायालय मुकेश सिंह परिहार, विजय प्रताप सिंह, अरविंद मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, रोहित सिंह, अनिल सिंह राठौर, अभय प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, विजय वीर सिंह, जावेद खान, देवेंद्र मिश्रा, वीरेश सिंह चौहान, हर्ष त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!